टीम एबीएन, पलामू। आज युवा जागृति केंद्र के कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में युवा जागृति केंद्र के केंद्रीय अध्यक्ष राजन सिन्हा ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षाओं की क्षेत्रीय भाषा की सूची में हिंदी को सम्मिलित करने के लिए आंदोलन प्रारंभ करने की बात कही। उन्होंने कहा झारखंड एक हिंदी भाषी प्रदेश है। इस प्रदेश के 90% से ज्यादा लोग किसी न किसी रूप में हिंदी का प्रयोग करते हैं और इस हिंदी भाषी प्रदेश से राज्य द्वारा आयोजित परीक्षाओं से हिंदी को हटा दिया गया है। यह झारखंड सरकार का पलामू प्रमंडल के युवाओं एवं समस्त हिंदी भाषियों से उनके अवसर छीनने का षड्यंत्र है। सरकार के समाज को बांटने के इस राजनीतिक षड्यंत्र को संगठन स्वीकार नहीं करता है। हिंदी के लिए हम संघर्ष को तैयार हैं। जिला सचिव रजनीकांत सिंह ने कहा पलामू प्रमंडल के युवाओं के साथ इस अन्याय के विरुद्ध युवा जागृति केंद्र संघर्ष करेगा। आवश्यकता पड़ी तो हम सड़कों पर भी उतरने को तैयार हैं। नगर अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा युवा जागृति केंद्र एवं इसकी छात्र इकाई वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन के द्वारा संयुक्त रूप से आंदोलन किया जाएगा। केंद्र के कार्यकर्ता पूरे पलामू प्रमंडल में जन जागरण अभियान चलाएंगे। वाई जेके स्टूडेंट्स फेडरेशन के प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रिंस सिंह ने कहा हिंदी हमारी मातृभाषा है और भाषा मां के समान होती है भाषा से हमारा लगाव और प्रेम भी मां के जैसा ही होता है। सरकार के इस अन्यायपूर्ण और विभाजन कार्य नीति को हम स्वीकार नहीं कर सकते। कार्यक्रम में जन जागरण के लिए हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम में युवा जागृति केंद्र के जिला सचिव रजनीकांत सिंह, मंगल सिंह, कुंदन प्रजापति, नगर अध्यक्ष प्रवीण सिंह, नगर सचिव रजत वर्मा, वाईजेके स्टूडेंट्स फेडरेशन के प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रिंस सिंह, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह, जिला सचिव विकास यादव, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, रामनाथ साहू, विपिन कुमार यादव, अनमोल दुबे, स्वास्तिक सिन्हा, मोहित कुमार साहू, निशांत दुबे, अमित कुमार, रविंद्र कुमार, आकाश कुमार, जेएस प्रिंस, प्रणव तिवारी, अभिषेक गुप्ता, शुभम सिंह, निशांत कुमार एवं अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse