झारखंड में कोरोना : शुक्रवार को मिले 73 नये संक्रमित

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। वहीं कोरोना से रिकवरी का दर भी बढ़ती जा रही है। 17 फरवरी को जहां रिकवरी दोगुनी रफ्तार से दर्ज की गई थी, वहीं 18 फरवरी को रिकवरी दर करीब तीन गुनी हो गयी। शुक्रवार, 18 फरवरी को भी राज्य में 73 नए संक्रमित मरीज मिले हैं और 215 संक्रमित मरीज रिकवर हुए हैं। शुक्रवार को भी कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई। इसलिए झारखंड में कोरोना से मौत का आंकड़ा 5,315 पर बना हुआ है। अब झारखंड में एक्टिव केस की संख्या घटकर महज 837 हो गयी है। झारखंड के 14 जिलों में ही मिले नए संक्रमित: झारखंड में शुक्रवार को 24 में 14 जिलों में ही कोरोना के नए केस मिले हैं। गढ़वा, गोड्डा, गुमला, जामताड़ा, लातेहार, पाकुड़, रामगढ़, साहिबगंज, सरायकेला और सिमडेगा ऐसे जिले हैं, जहां एक भी नया कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला है। जहां-जहां नए केस मिले हैं, उसमें सबसे ज्यादा, 22 नए मामले राजधानी रांची से हैं। उसके बाद सभी जिलों में नए संक्रमितों की संख्या 10 से नीचे है। 18 फरवरी 2022 को किस जिले में कितने नए केस मिले : स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार, 17 फरवरी को रांची में 22, पलामू, कोडरमा और धनबाद में 7-7, देवघर में 6, बोकारो में 5, पूर्वी सिंहभूम और हजारीबाग में 4-4, खूंटी में 3, चतरा, गिरिडीह और पश्चिमी सिंहभूम में 2-2 और दुमका और लोहरदगा में 1-1 नए कोरोना केस मिले हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse