जेजे कॉलेज, झुमरी तिलैया में पूर्व प्रचार्या की विदाई और नये प्राचार्य का स्वागत

 

टीम एबीएन, कोडरमा। आज जगन्नाथ जैन कॉलेज, झुमरी तिलैया में डॉ. मिथिलेश उपाध्याय को नए प्राचार्य के तौर स्वागत किया गया। वे दिनांक 14/02/2022 पदभार ग्रहण किये थे। साथ ही पूर्व प्रचार्या डॉ संध्या प्रेम को महाविद्यालय कि ओर से बडे ही हर्षोहल्लास से विदाई दी गयी। विगत 12/02/2022 को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग द्वारा समुहिक प्राचार्य हस्तांरण की अधिसूचना जारी कि गयी थी। इस स्वागत एवं विदाई के मौके पर सभी शिक्षक एंव शिक्षिका तथा महाविद्यालय के सभी शिक्षकेतर कर्मचारी स्वागत एंव विदाई कार्यक्रम में सहभागी बने। नये प्रचार्य डॉ मिथिलेश उपाध्याय एंव डॉ दीपक कुमार द्वारा पूर्व प्रचार्या डॉ संध्या प्रेम का स्वागत फुल गुलदस्ते दे कर किया। शिक्षक संघ (नियमित एवं अनुबंध) की ओर से पुष्पगुच्छ दे नये एंव पूर्व प्रचार्य अभिनंदन सह विदाई दी गयी। मौके पर डॉ बलदेव राम, प्रो संगीता बारला, डॉ दीपक कुमार, डॉ राजेश कुमार, प्रो रामस्वरूप यादव, डॉ सुखदेव यादव, डॉ आशुतोष महतो, डॉ संतोष कुमार, डॉ नेहा कुमारी, प्रो पवन कुमार, प्रो आर एन सिंह, डॉ शैलेश मिश्रा, संजय मंडल, मुकेश कुमार, अखिलेश मिश्रा एवं सुशील सिंह इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse