टीम एबीएन, रांची। रिम्स में भर्ती लालू प्रसाद यादव की जांच रिपोर्ट आ गयी है। इस रिपोर्ट आने के बाद लालू प्रसाद यादव के डॉक्टर्स ने कहा है कि लालू प्रसाद यादव की किडनी फंक्शनिंग ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा है। इसके अलावा उनका ब्लड प्रेशर और शुगर में भी बढ़ोतरी हुई है। लालू प्रसाद यादव की मेडिकल जांच रिपोर्ट को लेकर ने डॉक्टर्स ने चिंता जताई है। इस रिपोर्ट में बीपी और शुगर में बढ़ोतरी देखी गयी है। इसको लेकर लालू प्रसाद यादव के चिकत्सकों ने जानकारी देते हुए बताया कि लालू प्रसाद यादव की जांच रिपोर्ट आ गयी है। इस रिपोर्ट में देखा गया है कि उनकी किडनी फंक्शनिंग बहुत बेहतर तरीके से काम नहीं कर रहा है। वहीं उनका ब्लड प्रेशर और शुगर भी बढ़ा हुआ है। मेडिकल जांच रिपोर्ट को लेकर डॉक्टर विद्यापति ने बताया कि लालू प्रसाद यादव को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत देखने को मिली है। फिलहाल उनका ब्लड प्रेशर 160 देखने को मिला है। जबकि नॉर्मल ब्लड प्रेशर 120/80 माना जाता है, लेकिन उनका 120 के जगह 160 देखने को मिल रहा है। वहीं लालू प्रसाद यादव डायबिटीज के मरीज हैं तो उनका शुगर भी बढ़ा हुआ है। खाने से पहले लालू प्रसाद यादव का शुगर 164 देखने को मिला है जो कहीं न कहीं डॉक्टर्स के लिए चिंता का विषय है। रिम्स के पेइंग वार्ड पहुंचने के बाद लालू प्रसाद यादव की जांच रिपोर्ट है जो कि बेहतर नहीं है। अब देखने वाली बात होगी कि लालू प्रसाद यादव की मेडिकल जांच रिपोर्ट के अनुसार उनके डॉक्टर उन्हें क्या कुछ सुझाव देते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse