एबीएन सेंट्रल डेस्क। दुनिया भर में कोरोना का प्रकोप अब भी जारी है और बीते 28 दिन में दुनिया भर में जहां कोविड-19 संक्रमण के 41 करोड़ से अधिक मामले सामने आए हैं, वहीं इस दौरान दस अरब से अधिक लोगों ने वैक्सीन ले ली है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के कोरोना वायरस रिसोर्स सेंटर की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक दुनियाभर में कोरोना के मामलों की संख्या 41,78,09,571 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 58,51,050 पहुंच गया है। वहीं 10,25,71,09,696 लोगों ने वैक्सीन ले ली है। उल्लेखनीय है कि दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के शीर्ष दस देशों में अमेरिका पहले स्थान पर है, जहां इस महामारी के कुल मामलों की संख्या 7,81,72,926 और अब तक कुल 9,28,519 लोगों की मौत हो चुकी है। गत 28 दिनों की अवधि में अमेरिका में 94,69,314 नये मामले सामने आये जबकि 66,801 लोगों की मौत हुई। दूसरे स्थान पर फ्रांस है जहां कोरोना के कुल मामलों की संख्या 2,21,31,431 है और यहां अब तक 1,36,856 लोगों ने महामारी से अपनी जान गंवा दी। फ्रांस में पिछले 28 दिन के दौरान 68,42,250 नये मामले सामने आये हैं जबकि 8,215 और मरीजों की मौत हो गयी। वहीं, भारत में जहां कुल संक्रमितों की संख्या 4,27,54,315 हो गई है, जबकि इस अवधि में 5,10,413 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक 1,74,24,36,288 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है। इसके बाद ब्राजील का स्थान आता है जहां अब तक 2,78,19,996 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि देश में मृतकों का आंकड़ा 6,41,096 हो गया है। जर्मनी में वैश्विक महामारी से अभी तक 1,30,93,881 लोग प्रभावित हुए हैं। देश में मृतकों का आंकड़ा 1,20,732 तक पहुंच गया है। ब्रिटेन में अभी तक 1,85,75,733 लोग इस महामारी से प्रभावित हुए हैं, जबकि 1,60,599 लोगों की इस जानलेवा वायरस से मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,44,45,698 हो गई है और इस महामारी से अब तक 3,35,521 लोगों की मौत हो गयी है। तुर्की में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1,31,73,859 हो गई है। देश में कोरोना संक्रमण से अब तक 91,388 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं इटली में संक्रमितों की कुल संख्या 1,22,65,343 है, जबकि देश में मृतकों का आंकड़ा 1,51,962 हो गया है। स्पेन में कोरोना से अब 1,07,44,394 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 97,350 लोगों की मौत हो चुकी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse