पश्चिम बंगाल : समुद्र तट से 88 बांग्लादेशी मछुआरे गिरफ्तार

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय तट रक्षक ने देश की समुद्री सीमा में कथित रूप से मछली पकड़ रहे बांग्लादेश के 88 मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी नौकाएं जब्त की हैं। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी मछुआरों और नौकाओं को बुधवार की शाम पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फ्रेजरगंज में समुद्री पुलिस को सौंप दिया गया है। अधिकारी ने बताया, भारतीय तटरक्षक ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा से करीब 10-15 समुद्री मील भीतर बंगधुनी द्वीप के पास भारतीय समुद्र में कथित रूप से मछलियां पकड़ रहे 88 बांग्लादेशी मछुआरों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार तड़के सामान्य गश्ती के दौरान भारतीय तटरक्षक जहाज को तीन बांग्लादेशी नौकाएं दिखीं, जो भारतीय समुद्री सीमा में बंगधुनी द्वीप के पास अवैध रूप से मछलियां पकड़ रही थीं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse