टीम एबीएन, रांची। रांची में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गयी है। दरअसल, लालू प्रसाद यादव को मंगलवार को कल ही रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दौरान अस्पताल के गाइडलाइन के अनुसार लालू की कोरोना जांच के लिए सैंपल भी लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट बुधवार को आ गयी है। इस रिपोर्ट के अनुसार लालू कोरोना निगेटिव हैं। ऐसे में एक तरह से यह लालू यादव और उनके परिवार के लिए एक अच्छी खबर है। बता दें, कोरोना जांच रिपोर्ट पर सबकी निगाह टिकी थी, रिपोर्ट आने के बाद रिम्स के डॉक्टरों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार कल शाम 4 बजे के करीब लालू का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था, जिसके बाद उनकी रिपोर्ट बुधवार को आई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse