टीम एबीएन, गुमला। घाघरा प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बस्ती में शादी समारोह में घाघरा प्रखण्ड के एक गांव से आई नाबालिग लड़की के साथ हुए दुष्कर्म मामले में प्राथमिक अभियुक्त मुख्यालय निवासी राजू उरांव को बुधवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। इस बाबत घाघरा थाना प्रभारी सह प्रशिक्षु डीएसपी प्रदीप प्रणव ने बताया कि घाघरा थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की घाघरा बस्ती में अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह के बड़ा मेहमानी में आई थी। जहां 14 फरवरी की रात वह घर का दरवाजा कार्यक्रम खत्म होने के बाद बंद कर रही थी। जहां एक युवक ने जबरदस्ती उस लड़की को पकड़कर दूसरे जगह ले जाकर दुष्कर्म किया। वहीं किसी को नहीं बताने की बात की और जान से मारने की धमकी देकर वहां से युवक चला गया। 15 फरवरी को उक्त नाबालिग लड़की के पिता ने घाघरा थाना में दुष्कर्म की लिखित शिकायत की थी, जिसके बाद मंगलवार की रात घाघरा स्थित उक्त युवक को घर से गिरफ्तार कर बुधवार को गुमला जेल भेजा गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse