22,842 करोड़ के बैंक घोटाले में आरोपियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश के सबसे बड़े ABG बैंक घोटाले में सीबीआई ने मंगलवार को आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कर दिया है। 22842 करोड़ रुपये के इस घोटाले से जुड़े आरोपी अब देश छोड़कर नहीं जा सकते। सीबीआई का आधिकारिक तौर पर कहना है कि उसे इस मामले की जांच के दौरान पता चला है कि यह घोटाला साल 2005 से शुरू हो गया था और साल 2012 तक यह घोटाला लगातार चलता रहा। सीबीआई ने कहा है कि बैंकों ने साल 2013 में इस खाते का NPA होने के बाद फॉरेंसिक ऑडिट कराया था, जो कई सालों तक चला और उसके बाद सीबीआई को बैंक द्वारा शिकायत दी गई। इस मामले की एफआईआर में पांचों आरोपियों को शामिल किया गया है, जिनके खिलाफ एजेंसी ने लुक आउट सर्कुलर जारी कराया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी शिकायत में गुजरात की एबीजी शिपयार्ड कंपनी और उसकी सहयोगी कंपनियों को आरोपी बताया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse