टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिल देव के प्राचार्य और डीएवी झारखंड जोन एफ के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एम के सिन्हा ने शिक्षा के मुद्दे पर कल झारखंड के गौरवशाली मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। मौके पर प्राचार्य ने शिक्षा के विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। श्री सिन्हा के अनुसार उन्होंने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि डीएवी गरीब और असहाय छात्रों की मदद कर रहा है और इसलिए बीपीएल परिवारों के जो बच्चे बच्चियां पढ़ रहे हैं ,उनकी फीस सरकार से नहीं ले रहा है। मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन ने डीएवी के इस कदम की बहुत बहुत सराहना की और कहा सरकार और डीएवी के सहयोग से झारखंड शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन करेगा। मुख्य मंत्री ने कहा कि झारखंड की डीएवी संस्थाएं प्रधान पद्मश्री आर्य रत्न पूनम सूरी जी, निदेशक डॉ जेपी शूर जी के निर्देशन में बहुत तरक्की कर रहे है। झारखंड का विशेष जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड जोन एफ के विद्यालय लगातार शिक्षा का अलख जगा रहे हैं और इसका सारा श्रेय डीएवी मैनेजमेंट और जोन एफ के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एम के सिन्हा को जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डीएवी ने झारखंड को कई डॉक्टर, इंजीनियर, खिलाड़ी दिए हैं और उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में भी डीएवी समाज के लिए ऐसे योगदान करता रहेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने डीएवी पब्लिक स्कूल जोन 1 ,नई दिल्ली के निदेशक डॉ जेपी शूर से फोन पर बातचीत की। इस बातचीत में डॉ शूर ने समाज, शिक्षा और खेलकूद के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर उनके योगदान के लिए बहुत-बहुत बधाई दी और कहा कि हेमंत सोरेन यूथ आइकन हैं, युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने झारखंड का प्रतिनिधित्व बहुत ही अच्छे तरीके से किया है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन जी बहुत ही योग्य, कर्मठ और प्रगतिशील व्यक्ति हैं और उनके नेतृत्व में झारखंड निश्चित रूप से ऊंचाइयों को छुएगा ।श्री शूर ने कहा खेल दिवस के अवसर पर उन्होंने झारखंड से अद्भुत प्रतिनिधित्व किया जिसके लिए वे मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत बधाई देते हैं। श्री शूर ने कहा कि जब-जब डीएवी को किसी भी प्रकार की सहायता की जरूरत पड़ी मुख्यमंत्री ने डीएवी को तुरंत सहायता पहुंचाई है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टर शूर के नेतृत्व में डीएवी के जितने भी संस्थान हैं वह काफी ऊंचाइयों की ओर चले जा रहे हैं । डीएवी हर वर्ष डॉक्टर, इंजीनियर ,खिलाड़ी और अच्छे नागरिक देता जा रहा है जिसके लिए वे डीएवी का बहुत-बहुत आभार प्रकट करते हैं।डीएवी को निरंतर सफलता मिलती रहे। मुख्यमंत्री ने डीएवी को हर संभव सहयोग देने का वचन दिया। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल, कडरू रांची के प्रेस प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse