टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार अब और कम हो चली है। सोमवार,14 फरवरी को 45,909 सैंपल की जांच में 157 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। सोमवार को राज्य में 298 कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए हैं। वहीं कोडरमा में हुई एक मौत के साथ झारखंड में कोरोना से मौत का आंकड़ा 5,315 पर पहुंच गया है, जिसके बाद झारखंड में एक्टिव केस की संख्या घटकर 1478 रह गयी है। राज्य के 15 जिलों में मिले नए संक्रमित : राज्य में सोमवार, 14 फरवरी को 24 में से 15 जिलों में कोरोना के नए केस मिले हैं। गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, लोहरदगा, पाकुड़, रामगढ़ और साहिबगंज ऐसे 9 जिले हैं, जहां कोई नया कोरोना केस नहीं मिला है। 14 फरवरी 2022 को जहां-जहां नए केस मिले हैं, उसमें सबसे ज्यादा, 66 नए केस पूर्वी सिंहभूम में मिले हैं। उसके बाद रांची में 30 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। 14 फरवरी 2022 को किस जिले में कितने नए केस मिले : स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पूर्वी सिंहभूम में 66, रांची में 30, देवघर में 16, गिरिडीह में 11, कोडरमा में 9, पश्चिमी सिंहभूम में 5, सरायकेला में 4, धनबाद और चतरा में 3-3, लातेहार, पलामू, बोकारो और सिमडेगा में 2-2 और दुमका और गढ़वा में 1-1 नए कोरोना केस मिले हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse