टीम एबीएन, धनबाद। धनबाद-रांची समेत झारखंड के कई जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलेगा। 16 फरवरी को बारिश के साथ वज्रपात भी होगी। इससे बचने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इस महीने में चौथी बार बारिश का प्रभाव झारखंड पर देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी रांची समेत राज्य के बोकारो, गढ़वा, पलामू, देवघर, धनबाद, दुमका आदि जिलों में 16 फरवरी को फिर बारिश हो सकती है। इसके तहत 16 फरवरी को राज्य के उत्तरी और मध्य भागों में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश होते ही एक बार फिर से ठंड बढ़ेगी। फरवरी महीने में इतने लंबे समय तक काफी वर्षों बाद ठंड का असर देखा जा रहा है। हालांकि सोमवार को ठंड से राहत दिखी। धूप निकलने की वजह से लोग फूल स्वेटर छोड़ हाफ स्वेटर पहनकर घरों से निकलने लगे। बारिश की वजह से बढ़ जाएगी ठंड : धनबाद में बारिश की वजह से 16 फरवरी से ठंड भी बढ़ेगी। पिछले दो दिनों से ठंड से राहत महसूस कर रहे धनबाद के लोगों को एक बार फिर से ठंड का सामना करना पड़ेगा। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में 4-5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। धनबाद का न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री तक पहुंचेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse