पश्चिमी सिंहभूम की छात्रा की खूंटी में हत्या, मुरहू में मिला शव

 

टीम एबीएन, रांची। मुरहू के चैपी गांव में एक छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह शव अड़की मुरहू और बंदगांव के सीमांत इलाके के गांव से शनिवार को मिला है। शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को उसी दिन दे दी थी, लेकिन नक्सल प्रभावित और दूरस्थ इलाका होने के कारण पुलिस शव को जब्त नहीं कर पाई। छात्रा पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र के हतनादाह गांव की रहने वाली है। प्रथमदृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार छात्रा के परिजनों ने शनिवार को बंदगांव थाना पुलिस को हत्या की सूचना दी। इसके बाद बंदगांव थाना प्रभारी सुबोध कुमार मुंडा ने अड़की पुलिस को जानकारी दी। उसके बाद अड़की पुलिस ने मुरहू पुलिस को छात्रा की हत्या की जानकारी दी, तब तक शाम हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद मुरहू थाना प्रभारी चैपी गांव पहुंचीं लेकिन रास्ता खराब होने के कारण शव जब्त नहीं कर पाईं। इधर, बंदगांव थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने कहा कि परिजनों के दिए बयान के अनुसार जांच की जा रही है लेकिन घटनास्थल मुरहू थाना है इसलिए कांड मुरहू थाने में अंकित होगा और आगे की कार्रवाई शुरू होगी। उन्होंने कहा कि बंदगांव पुलिस छात्रा के हत्यारों को पकड़ने में पूरी मदद करेगी। इधर, मुरहू थाना प्रभारी विक्रांत कुमार ने बताया कि छात्रा का शव लाने के लिए फोर्स तैयार की जा रही है। दोपहर तक शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएगा। पुलिस को आशंका है घटना के पीछे प्रेम प्रसंग वजह हो सकती है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse