टीम एबीएन, धनबाद। युवा क्रांतिकारी सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत कुमार महतो का निरंतर ग्रामीण क्षेत्रों के जन- समस्याओं के समाधान में लगातार क्रांतिकारी सेवा कार्य जारी है। आज़ धनबाद जिले के तोपचांची प्रखंड के सबसे सुदूरवर्ती पहाड़ी के तरायी में अवस्थित चितरपुर पंचायत के पिपराडीह गांव में अवस्थित स्वर्गीय धनेश्वर महतो के घर पास सार्वजनिक चापाकल का मरम्मती मात्र तीन घंटे में किया गया। उक्त चापाकल विभाग अधिकारियों के उदासीनता के कारण लगभग दो वर्षों से ख़राब पड़ा हुआ था, ग्रामीणों को पीने की पानी का बहुत दिक्कत हो रहा था। ग्रामीणों के माध्यम से सूचना मिलते ही युवा क्रांतिकारी सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत कुमार महतो के संज्ञान में लेकर धनबाद जिले के पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल धनबाद और विभागीय उच्च पदाधिकारियों को संज्ञान दिया गया और आज मात्र तीन घंटे में पानी का समस्या का समाधान हो गया, ग्रामीणों ने युवा क्रांतिकारी सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत कुमार महतो को बहुत बहुत आभार और धन्यवाद दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse