टीम एबीएन, कोडरमा। उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ केंद्रीय समिति की बैठक भरकट्टा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह ने की व संचालन समाजसेवी रंजीत सिंह और वीरेंद्र सिंह ने किया। कार्यसमिति की बैठक अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह ने झंडोत्तोलन व दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ की। अध्यक्षीय भाषण देते हुए श्री सिंह ने वर्तमान कमेटी को भंग कर नया चुनाव कराने की बात कही और अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। पूर्व से घोषित आज के चुनाव में चुनाव पर्यवेक्षक पत्थलडीहा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक नारायण सिंह व तिलैया के राजेंद्र सिंह ने बैठक में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को नामांकन पत्र देने की बात कही। नामांकन पत्र लेने वाले निर्धारित समय में एक भी व्यक्ति ने नामांकन पत्र नहीं लिया। बैठक में शामिल सभी जोन के पदाधिकारी व केंद्रीय पदाधिकारी गण ने सर्वसम्मति से पूर्व अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह के कार्यों की सराहना की और उनके प्रति आस्था व्यक्त की। उन्हें सर्वसम्मति से उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ का अध्यक्ष निर्वाचित किया साथ ही महासचिव पद पर कोडरमा के राम लखन सिंह का भी चयन किया गया। बैठक में शामिल सभी जोन के पदाधिकारी व क्षत्रिय बंधुओं ने नव चयनित अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह और महासचिव राम लखन सिंह को नई कार्यकारिणी बनाने के लिए अधिकृत किया। अध्यक्ष ने बैठक में कहा कि आगामी 6 मार्च को मसमोहना में होने वाले कार्यसमिति की बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी संगठन को चलाना बहुत ही कठिन कार्य है, लेकिन कामाख्या सिंह जी ने पिछले कई वर्षों से पूरे समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चला हैं। संसाधनों की कमी के बावजूद कोडरमा में क्षत्रिय धर्मशाला का निर्माण एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।उत्तरी छोटानागपुर के सभी जोन के पदाधिकारी और क्षत्रिय समाज के लोग उनके कार्य की सराहना करते हैं। बैठक में ही यह घोषणा की गई कि कोडरमा स्थित क्षत्रिय धर्मशाला का इंचार्ज कोडरमा स्थित वीरेंद्र सिंह को दी जाती है। साथ ही मीडिया प्रभारी गुमो निवासी दिनेश सिंह को बनाया जाता है। कार्यक्रम का प्रारंभ क्षत्रिय समाज के लड़कियों ने स्वागत गीत गाकर किया। बैठक के अंत में भरकट्टा जोन के क्षत्रिय समाज ने अध्यक्ष और सचिव को तलवार भेंटकर व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। धन्यवाद ज्ञापन संतोष सिंह ने किया। बैठक में कामाख्या नारायण सिंह, राम लखन सिंह, रामचंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, रामनाथ सिंह, वीरेंद्र सिंह, नारायण सिंह, विजय सिंह, दिनेश सिंह, राजेंद्र सिंह, राम प्रसाद सिंह, अर्चना सिंह, शिवलाल सिंह, जय नारायण सिंह, राजू सिंह, रिंकू सिंह, सकलदेव सिंह, ग्रामसभा सिंह, रघुनंदन सिंह, मदन सिंह, महेश सिंह, अनंत सिंह, अनुज सिंह, संजय सिंह धारावी, मनोज सिंह, दिनेश सिंह, सरोज सिंह, विवेक सिंह, प्रताप सिंह, नागेश्वर सिंह सहित अन्य क्षत्रिय बंधु उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse