टीम एबीएन, कोडरमा। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित राष्ट्रीय वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर झुमरी तिलैया, कोडरमा के भैया बहनों ने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हुए द्वितीय स्थान को प्राप्त किया। सभी भैया बहन आज की सफलता का श्रेय अपने गणित के आचार्य संजय महतो को देते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने अपने उद्बोधन में बताया कि विद्या भारती द्वारा वैदिक गणित जैसी विधा जो आज विलुप्त होती जा रही है, इसे पुष्पित व पल्लवित करने के दृष्टिकोण से राष्ट्रीय स्तर तक वैदिक गणित प्रश्न मंच एवं पत्र वाचन जैसे प्रतियोगिताओं को कराया जाता है। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के भैया बहन विद्यालय, संकुल, विभाग, प्रांत और क्षेत्र के प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचते हैं। इसमें वैसे भैया बहन जो शामिल होते हैं वे वास्तव में गणित के क्षेत्र में अद्वितीय प्रतिभा के धनी होते हैं। यह सफलता आज विद्यालय के लिए ही नहीं बल्कि पूरे प्रांत क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। अपने भैया बहन इस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान को प्राप्त कर विद्यालय के नाम को पुनः भारत के मानचित्र पर एक विशेष स्थान दिलाने में अपनी भूमिका निभाई है। आज संपूर्ण विद्यालय परिवार इस अवसर पर प्रसन्नचित्त है और आज के दिन विद्यालय के लिए गौरव का दिन है। कार्यक्रम को सफल बनाने में तकनीकी दृष्टिकोण से दीपक कुमार विश्वकर्मा, नीरज कुमार सिंह का सक्रिय एवं सफल सहयोग प्राप्त हुआ। आज की सफलता पर समिति के सचिव नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष नवल कुमार, उपाध्यक्ष अरविंद आदि ने भी भैया बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना किये।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse