सीएम ने गोद मे उठाकर शहीद की मासूम बेटी को पुचकारा, मदद का भरोसा

 

टीम एबीएन, रांची। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले में शहीद हुए झारखंड के वीर सपूत शांति भूषण तिर्की को रांची में अंतिम विदाई दी गई। सीआरपीएफ कैंप में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्यपाल रमेश बैस सहित सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के कई आला अधिकारी पहुंचे थे। शहीद की पत्नी पुष्पा तिर्की को देख कर सीएम वहां पहुंचे और उन्हें यह भरोसा दिलाया कि वह किसी भी समय किसी भी तरह की मदद के लिए उनसे संपर्क कर सकती हैं। इसी दौरान शहीद की ढाई साल की बेटी को सीएम ने अपने गोद में उठा लिया और उसे काफी देर तक खिलाते रहे इस दौरान सीएम ने मासूम से कहा कि वह हमेशा उसके साथ हैं। राज्यपाल और सीएम ने दी श्रद्धांजलि : शहीद शांति भूषण तिर्की को रांची के सीआरपीएफ कैंप में श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के आला अधिकारी मौजूद थे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बाद आला अधिकारियों ने भी शहीद कमांडेंट को श्रद्धांजलि अर्पित की। शनिवार को बीजापुर के बासागुड़ा थाने में सीआरपीएफ बटालियन की एक टुकड़ी पुतकेल गांव की ओर रवाना हुई थी। इस टीम में रोड ओपनिंग पार्टी भी शामिल थी। जब यह टीम पुतकेल गांव के करीब डोंगलचिता नदी के पास पहुंची तो घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवान जब तक संभल पाते तब तक इस हमले में सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट शशि भूषण तिर्की शहीद हो गए, जबकि एक जवान इस हमले में घायल हो गया। जवान का नाम अप्पा राव बताया जा रहा है। हमले के बाद नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के जवानों के हथियार भू लूट लिए थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse