बरही : दो गुटों में झड़प के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात

 

टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)। बरही में इन दिनों सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। पिछले 1 सप्ताह से बरही मे तनाव की स्थिति बनी हुई है। सरस्वती पूजा के विसर्जन दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हुई, जिसमें रुपेश पांडेय की मौत हो गई। इस घटना को शांत कराने में पुलिस और जिला प्रशासन दिन रात जुटे रहे। हालांकि, रविवार को सिर्फ से सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई है। बताया जा रहा है कि एक गुट की ओर से धार्मिक स्थल को क्षतिग्रस्त किया गया। इस घटना के बाद दूसरा गुट बरही चौक पहुंच गए और सड़क जाम कर कार्रवाई की मांग करने लगा। हालांकि, इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसको लेकर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और वरीय पुलिस पदाधिकारी कैंप कर रहे हैं। प्रशासनिक पदाधिकारी लोगों से अपील कर रहे हैं कि शांति व्यवस्था बनाये रखें। इस घटना में जो भी व्यक्ति दोषी होगा, उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद दो गुट आपस में भिड़ गए थे। इस घटना में कई घरों और वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। वहीं, इस घटना को राजनीतिक रंग भी देने की कोशिश की गई और पिछले कई दिनों से कई नेता बरही पहुंचे और घटना के खिलाफ बयान दिये हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse