एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत समेत दुनिया के कई देशों में जहां कोरोना वायरस के प्रकोप कम हो रहे हैं, वहीं इसके पूरे तरीके से खत्म होने की बात कहना भी सही नहीं होगा। कोरोना को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ताजा जानकारी शेयर की है। WHO के मुताबिक, कोरोना का खतरा अभी तक पूरा टला नहीं है। WHO ने चेतावनी देते हुए कहा कि हमें इससे अभी भी बचने की जरूरत है और इसके बचाव के लिए अभी तक उठाए जा रहे सभी कदम को जारी रखना होगा। WHO ने वायरस के नए वैरिएंट्स फिर से आने की आशंका भी जताई है क्योंकि कोरोना का म्यूटेशन अभी जारी है। क्या कहा WHO के चीफ साइंटिस्ट ने : WHO के चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि कोरोना अब खत्म हो गया है, यह मानना अभी बिल्कुल गलत होगा। उन्होंने कहा कि इसे लेकर हमें अभी भी सतर्कता बरतना जरूरी है। स्वामीनाथन ने इसके अलग-अलग म्यूटेशन की जानकारी देते हुए इसके कई और वैरिएंट के आने वाले दिनों में सामने आने की भी आशंका जताई है। WHO के चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन से पहले WHO कोविड 19 की टेक्निकल हेड मारिया वैन ने भी कोरोना को लेकर कुछ बातें कही थी। उन्होंने कहा था, हम इस वायरस के बारे में बहुत कुछ जान गए हैं, लेकिन सबकुछ जान गए हैं, ऐसा कहना सही नहीं होगा। अबतक हम वायरस को लगातार ट्रैक कर रहे हैं लेकिन इसका म्यूटेशन कई तरह से हो रहा है, जिसमें से अबतक के लिए ओमिक्रॉन इसका लैटेस्ट वैरिएंट है और जरूरी नहीं कि यह आखिरी वैरिएंट ही होगा। कोरोना के अभी कई अन्य वैरिएंट भी आ सकते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse