डीसी-डीडीसी ने किया बसिया अनुमंडल कार्यालय में स्थापित बिरसा मुंडा पुस्तकालय का शुभारंभ

 

गुमला। उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा एवं उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी ने संयुक्त रूप से बसिया अनुमंडल कार्यालय परिसर में स्थापित बिरसा मुंडा पुस्तकालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा ने कहा कि शिक्षा ही ऐसा क्षेत्र है जिससे हम विकास के पथ पर अग्रसर हो सकते हैं। शिक्षा विकास की जननी है। प्रखंड प्रशासन बसिया द्वारा स्थापित यह पुस्तकालय एक बेहद सराहनीय पहल है। उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकालय में ज्ञान अर्जन करने के साथ-साथ प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी भी मन लगाकर करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकालय के माध्यम से अपने-अपने मनों में शिक्षा के प्रति चेतना जगाते हुए चारित्रिक समावेश की ओर अग्रसर होने की अपील की। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं प्रतिभाओं को तराशने की दिशा में सहायता प्रदान करने की बात कही। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी अपना परचम लहराने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि अक्सर सोच को धरातल पर उतारना कठिन होता है किंतु प्रखंड प्रशासन बसिया द्वारा पुस्तकालय की स्थापना की इस सोच को धरातल पर उतारने का कार्य बेहद सराहनीय है। उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तकालय में पारस्परिक चिंतन-मनन कर निरंतर प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने पुस्तकालय में उपलब्ध प्रतियोगिता परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों का भरपूर उपयोग कर विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने प्रखंड प्रशासन के इस सराहनीय पहल से प्रेरणा लेने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को इस पुस्तकालय का अधिकाधिक लाभ उठाने हेतु प्रेरित भी किया। अनुमंडल पदाधिकारी बसिया संजय पी.एम. कुजूर ने कहा कि पुस्तकालय के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ प्रतिस्पर्धात्मक माहौल भी प्रदान किया जाएगा जिससे विद्यार्थी न सिर्फ सामान्य अध्ययन अपितु विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की भी तैयारी कर पाएंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी पथरिया ने बताया कि विगत 1 वर्ष से पुस्तकालय अधिष्ठापित किए जाने का प्रयास प्रखंड प्रशासन द्वारा किया जा रहा था, जो आज साकार हो गया। उन्होंने बताया कि पुस्तकालय में शिक्षकों के अलावा प्रखंड प्रशासन के पदाधिकारियों यथा अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों द्वारा भी विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित बारिकीयां एवं जानकारियां दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस पुस्तकालय का मुख्य उद्देश्य प्रखंड के क्षिजित विद्यार्थियों को पुन: शिक्षा की धारा से जोड़कर उन्हें उच्च शिक्षा प्रदान करना है तथा मैट्रिक एवं इंटर के विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षाओं का क्रैश कोर्स प्रदान कर उन्हें इन प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए तैयार करना भी है। मौके पर बसिया इंटर कॉलेज के प्राचार्य केदारनाथ ने धन्यवाद ज्ञापन किया। पुस्तकालय के शुभारंभ के अवसर पर उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा सहित उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी, अनुमंडल पदाधिकारी बसिया संजय पीएम कुजूर, प्रकंड विकास पदाधिकारी बसिया रविंद्र कुमार गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी कामडारा अमृता प्रियंका एक्का, अंचल अधिकारी बसिया रविंद्र, जिला परिषद सदस्य चैतू उराँव, बसिया इंटर कॉलेज के प्राचार्य केदारनाथ , बाबा राईस मिल के मालिक, विद्यार्थी व अन्य उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse