एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल मेगा आॅक्शन को लेकर सिर्फ एक दिन का ही समय रह गया है। आईपीएल आॅक्शन के लिए फ्रेंचाइजियों ने भी कमर कस ली। इस बार आईपीएल में 10 टीमें हिस्सा लेंगी और उन टीमों के लिए आॅक्शन में 590 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। जिसमें 370 भारतीय खिलाड़ी होंगे और 220 विदेशी खिलाड़ी होंगे। तो आईए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारें में जिन पर इस मेगा आॅक्शन में जमकर बोली लगेगी और वह कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पर इस बार कई टीमों की नजरें होंगी। क्योंकि श्रेयस अय्यर छोटी उम्र में ही दिल्ली जैसी बड़ी टीम को फाइनल तक पहुंचा चुके हैं। तो इस वजह से मेगा आॅक्शन पर फ्रेंचाइजियां उन पर मोटी बोली लगाकर टीम में शामिल करने की जद्दोजेहद करेंगी। बेंगलुरु, पंजाब और कोलकाता जैसी टीमों के पास कप्तान नहीं है तो इस उपस्थिति में श्रेयस अय्यर पर ये टीमें दांव लगा सकती हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पर भी सभी टीमों की नजरें बनी रहेंगी। क्योंकि ईशान किशन ने मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग और मध्यक्रम में काफी अच्छा रोल निभाया है। वह ऊपरी क्रम से लेकर निचले क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं और वह आक्रमक रूप में। ईशान किशन बड़े-बड़े हिट्स लगाने के लिए भी जाने जाते हैं। तो इसलिए ईशान किशन भी फ्रेंचाइजियों की टारगेट लिस्ट में शामिल रहेंगे। द. अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने अपनी स्पीड और सटीक लाइन लेंथ से सभी को प्रभावित किया है। दिल्ली के लगातार आईपीएल फाइनल खेलने के पीछे रबाडा का बहुत बड़ा योगदान है। क्योंकि रबाडा बल्लेबाजों को अपनी स्पीड के साथ ही यॉर्कर का इस्तेमाल करके बल्लेबाजों को रन बनाने से रोकते हैं। वहीं डेथ ओवर्स में रबाडा काफी किफायती रहते हैं और विकेट भी दिलाकर देते हैं। इसलिए दिल्ली की टीम रबाडा को हर हाल में अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी। दीपक चाहर पर भी आईपीएल फ्रेंचाइजियों की नजरें रहेंगी। क्योंकि चाहर निचले क्रम पर आकर आक्रामक बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। इसिलए बोली के दौरान फ्रेंचाइजियां दीपक चाहर के पीछे जरूर भागेंगी। दीपक चाहर द. अफ्रीका दौरे पर अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी का भी जौगर दिखा चुके हैं। यही कारण है कि उन पर भी बड़ी बोली लग सकती है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse