टीम एबीएन, सेन्हा (लोहरदगा)। मुर्की तोड़ार पंचायत ग्राम में मंगलवार को जय श्रीराम समिति के सौजन्य से कीर्तन मंडली तोड़ार के द्वारा 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया, जिसमें जय श्रीराम समिति के जिला के पदाधिकारी संरक्षक अजय सोनी, अनूप गुप्ता,कार्यकारी अध्यक्ष ओम महतो, दयाशंकर सिंह, जिला महामंत्री अजय साहू जिला उपाध्यक्ष प्रदीप साहू एवं सेन्हा प्रखंड प्रभारी शैलेश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष विजय सोनी महामंत्री पंकज महतो उपाध्यक्ष रोहित यादव, अनिकेत कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष जयसवाल, शुभम साहू, विकास पाठक, उमंग साहु शामिल हुए। साथ ही विहिप के जिला प्रसार प्रमुख सतीश पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार साहू जीप सदस्य रामलखन प्रसाद अखंड हरिकीर्तन में उपस्थित हो राम, कृष्ण भक्ति में लीन हुए। बता दें प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखंड हरिकीर्तन में शामिल होकर ग्रामीणों के संग जमकर झूमे। अखंड हरिकीर्तन के समापन पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। अखंड हरिकीर्तन में अरु, सेन्हा, ईटा, चरहु, आरया, जोगना, डोका, लोहरदगा समेत कई कीर्तन मंडली शामिल हुए। इस आयोजन को सफल बनाने में जय श्रीराम समिति एवं कीर्तन मंडली समिति के शरद यादव, विनोद साहू,कृष्णा भगत, अजय उरांव, रंजीत यादव, सलितराज उरांव, संदीप जयसवाल, सतीश यादव, अभिषेक साहू, रवि जयसवाल, राजेंद्र जयसवाल, बरिंदर, धनंजय, रोहित, श्याम, सनोज, मनोज, बुद्धेश्वर सहित सरना सनातन ग्रामीणों का अहम योगदान रहा। आयोजन से पूरे आसपास के क्षेत्रों में भक्ति भाव का वातावरण देखने को मिला जहां दूर-दूर से भक्तों का भीड़ उमड़ रही थी। मौके पर जय श्रीराम समिति के जिला एवं प्रखंड पदाधिकारी, बजरंग दल के धर्म प्रचारक के अलावे जयनाथ साहु, पंचायत मुखीया कमला देवी, वार्ड सदस्य अजय उरांव मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse