एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं लेकिन फैंस का ख्याल रखना खूब अच्छे से जानते हैं। इस बीच, धोनी का वीडियो सामने आया है जिसमें माही बल्ले पर आॅटोग्राफ देते नजर आ रहे हैं। वीडियो रांची के जेएससीए स्टेडियम का बताया जा रहा है। धोनी को फैंस से है बहुत लगाव : धोनी को लेकर एक खास बात यह भी है कि वो अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते हैं। फिर चाहे वो उनके साथ फोटो खींचने या खीचवाने का कोई भी मौका हो, माही कभी फैंस को मना नहीं करते हैं। बात अगर आटोग्राफ देने की हो तो धोनी उसमें भी आगे हैं। यहां तक कि एक बार धोनी ने एक फैन की गुजारिश पर उसके मोटरसाइकिल पर भी अपना आटोग्राफ दे दिया था। ऐसे में अपने फैंस की गुजारिश को धोनी कभी जाया नहीं करते और आटोग्राफ दे देते हैं जो बाद में उनके प्रशंसकों तक पहुंच जाता है। कुछ ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें धोनी छोटे-छोटे बल्ले पर अपना आॅटोग्राफ देते नजर आ रहे हैं। बता दें कि रांची के राजकुमार और भारतीय क्रिकेट के सबसे सफलतम कप्तान का पूरा नाम महेंद्र सिंह धोनी है, जिन्हें उनके परिवार और दोस्त माही के नाम से बुलाते हैं। आज पूरी दुनिया इस नाम से वाकिफ है। धोनी द्वारा दिए गए आटोग्राफ में भी माही लिखा होता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse