एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड प्रशासन ने कहा है कि उनके पास आॅस्ट्रेलियाई टीम के क्वारंटीन प्रबंधन के लिए जगह नहीं है। इसके बाद दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड ने आपसी सहमति से इस दौरे को रद्द करने का फैसला किया है। तीन मैचों की यह टी-20 सीरीज मार्च के मध्य नेपियर में खेली जानी थी। समझा जाता है कि आॅस्ट्रेलिया का यह दौरा इसी बात पर निर्धारित हुआ था कि न्यूजीलैंड सरकार अपने पड़ोसी देश आॅस्ट्रेलिया के नागरिकों के लिए क्वारंटीन नियमों में कुछ ढील देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसी वजह से आॅस्ट्रेलिया इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ चार सीमित ओवर के मैचों को भी रद्द कर चुका है, जो 30 जनवरी से शुरू होने थे। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड व्हाइट ने इस बारे में कहा कि सीमा प्रतिबंधों के कारण यह दौरा रद्द करना लगभग अनिवार्य हो गया था। जब हमने यह दौरा निर्धारित किया था तब हमें उम्मीद थी कि शर्तें पूरा करने वाले लोगों के लिए ट्रांस-तस्मान बॉडर्र खुल जाएंगे, लेकिन कोरोना के ओमिक्रॉन स्वरूप के कारण फिर से सब कुछ बदल गया और अब यह दौरा संभव नहीं है। यह बहुत निराशाजनक है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के न्यूजीलैंड दौरे और आईसीसी महिला विश्व कप 2022 पर हालांकि इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा, जो मार्च-अप्रैल में न्यूजीलैंड में ही होना है। वहीं आॅस्ट्रेलिया का न्यूजीलैंड दौरा रद्द होने के बाद अब 25 मार्च को नीदरलैंड का न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टी-20 मैच, जो तोरंगा के बे ओवल में होने वाला था, अब नेपियर में खेला जाएगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse