एबीएन, स्पोर्ट्स डेस्क। बेंगलुरु में 14 फरवरी से 31 मार्च तक आयोजित जूनियर भारतीय पुरुष हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड के तीन पुरुष हॉकी खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इन तीन खिलाड़ियों में असीम तिर्की और डेनिस केरकेट्टा सिमडेगा जिला के है वही बिरसा ओड़िया खूंटी जिला का है। तीनों खिलाड़ियों का इंडिया कैंप में चयन होने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, शशिकांत प्रसाद, विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, मनोज कोनबेगी, माइकल लाल, अशोक भगत, दसरथ महतो, जयंत केरकेट्टा, सहित हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने कहा कि हमारे महिला खिलाड़ी तो लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए इंडिया टीम में आ रहे हैं पर अब पुरुष खिलाड़ी भी अच्छा करने लगे हैं जिसका परिणाम है अब पुरुष टीम के कैंप में भी एक साथ तीन तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। साथ ही सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड बिहार में पहली बार चैंपियन हुई। हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष सह हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने तीनों खिलाड़ियों के चयन होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सिमडेगा के कोरोमिया जैसे जगह से अब खिलाड़ी इंडिया कैंप में आ रहे है जहा हॉकी सिमडेगा ने श्रमदान से मैदान बनाने की शुरुआत की थी। झारखंड में बालकों में भी बहुत प्रतिभा है परंतु ज्यादातर खिलाड़ी रोजगार एवम अच्छी ट्रेनिग के कारण बाहर निकल जाते है। जिससे ना झारखंड के साथ साथ खिलाड़ियों को नुकसान हो रहा है। जिस जूनियर नेशनल से झारखंड टीम के इन तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है उसी प्रतियोगिता में झारखंड के 10 खिलाड़ी बिहार टीम से खेले, चूंकि वे 10 खिलाड़ी आर्मी ब्वॉयज दानापुर में है। यदि सभी खिलाड़ी को झारख्ड में ही रोजगार मिलने लगेंगे तो परिणाम बहुत ही बेहतर होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse