टीम एबीएन, कोडरमा। इंदरवा तिलैया यज्ञ समिति के तत्वावधान में आयोजित शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रूद्र महायज्ञ 8 फरवरी से शुरू हो गया। सात दिवसीय यज्ञ के तहत पहले दिन 8 फरवरी को कलश यात्रा निकाली गई जिसमें गांव की 501 महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने झरनाकुंड से जल भरकर शहर गीत गाते हुए आयोजन स्थल पर पहुंची जहां कलशों को स्थापित किया गया। कलश यात्रा के दौरान कुसमरजा के आचार्य रामकिशोर शास्त्री द्वारा किए जा रहे वैदिक मंत्रों के उच्चारण तथा धर्मिक उदघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके पहले नव निर्मित मंदिर परिसर में जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने फीता काटकर कार्यक्रम का उदघाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में भक्ति भावना का प्रसार होता है। उन्होंने कहा कि भगवान भोले नाथ लोगों की हर लोगों की मनोकामना को पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि यज्ञ से जहां एक ओर क्षेत्र में भक्ति भाव जागृत होता है वहीं दूसरी ओर हवन से वातावरण भी शुद्ध होता है। इस मौके पर भाजपा नेता रमेश सिंह, रामचंद्र सिंह, पार्षद नीलम पासवान, प्रकाश अंबेडकर, प्रेम प्रकाश चंदन चक्रवर्ती मौजूद थे। शाम में श्रुति भारद्वाज के द्वारा प्रवचन किया गया। जानें कार्यक्रम : कलश यात्रा के बाद आयोजन स्थल पर पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश एवं शाम में आरती कार्यक्रम हुआ। 9 फरवरी को मंगल पाठ, मंडप पूजन, विधि पूजन, आह्वान एवं आरती कार्यक्रम होगा। 10 फरवरी को मंगल पाठ, देव पूजन, अग्नि प्रकट करना एवं आरती, 11 फरवरी को मंगल पाठ, देव पूजन, हवन एवं आरती कार्यक्रम होगा। 12 फरवरी को घृताधिवास, पुष्पाधिवास, अन्नाधिवास, हवन एवं आरती कार्यक्रम होगा। 13 फरवरी को महा स्नान, हवन, नगर भ्रमण एवं शाम में आरती तथा 14 फरवरी को मंगल पाठ, देव पूजन, प्रतिमा न्यास, प्राण प्रतिष्ठा, हवन के साथ पूणार्हुति होगी। इसके बाद ब्राह्मण भोजन तथा भंडारा कार्यक्रम का आयोजन होगा। आयोजन समिति ने बताया कि प्रत्येक दिन शाम 6 बजे भंडारा चलेगा एवं इसके बाद संगीत में प्रवचन कार्यक्रम होगा। यज्ञ में यजान के रुप में बैजू यादव और सुदामा देवी हैं। आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश साव, उमेश यादव, गोविंदसाव, प्रेम रवानी, विष्णु यादव, वीरेंद्र यादव, लक्ष्मा यादव, मंटू यादव, रंजीत रवानी, धीरज शर्मा, सुनील यादव, संगीता देवी, सीमा देवी, अंशु कुमारी, बेबी देवी, शांति देवी, मीना देवी सक्रिय रुप से लगे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse