एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2022 से पहले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नए अवतार में दिख रहे हैं। इन दिनों में अपने होम टाउन रांची में रह रहे धोनी शनिवार को एक बार जेएससीए सटेडियम पहुंच गया। इस दौरान उन्होंने करीब 2 घंटे तक जिम में वर्कआउट किया। यूं तो धोनी का स्टेडियम में आना आम बात है, लेकिन इस बार धोनी ने किसी खास मेहमान के साथ पहुंचे थे। धोनी के साथ पहुंचा ये खास मेहमान कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केदार जाधव थे। केदार जाधव भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। साथ ही वह आईपीएल में धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेलते थे। जानकारी के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा का यानी 6 फरवरी को जन्मदिन है। इस बार जन्मदिन को खास अंदाज में मनाया जा रहा है और उसी जन्मदिन के सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए केदार जाधव भी रांची पहुंचे हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने लॉन टेनिस पार्टनर सुमित और केदार जाधव के साथ तस्वीरें भी खिंचाई और फिर केदार जाधव को अपनी जोंगा कार में बैठा कर अपने घर की तरफ रवाना हो गए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse