टीम एबीएन, गुमला। मनरेगा योजना के सफल क्रियान्वयन का गुमला जिला को प्रतिफल मिला है। मनरेगा दिवस के अवसर पर गुमला जिले को उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्य में सम्मानित किया गया। ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा आज प्रोजेक्ट भवन रांची में आयोजित कार्यक्रम में संसदीय कार्य ग्रामीण विकास मंत्री झारखंड सरकार, आलमगीर आलम, ग्रामीण विकास सचिव डॉ.मनीष रंजन एवं मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी के द्वारा मनरेगा में उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने के बाद उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि उपायुक्त के नेतृत्व में मनरेगा का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सामाजिक अंकेक्षण में गुमला का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। विदित हो कि सामाजिक अंकेक्षण के तहत गुमला जिले में 49 प्रतिशत राशि की वसूली की गई है, जिसको लेकर उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी को सम्मानित किया गया है। मनरेगा के सफल क्रियान्वयन तथा मनरेगा योजनांतर्गत गुमला जिला द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर जिला प्रशासन ने उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी को अनेकों शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse