सर्द रात में पार्टी के 43वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करेंगे सीएम और गुरुजी

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा आज अपना 43वां स्थापना दिवस मना रहा है। दुमका के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले 43 वें झामुमो स्थापना दिवस समारोह की तैयारी पूरी हो गई है। समारोह स्थल गांधी मैदान और पूरा शहर झामुमो के होर्डिंग्स और झंडों से पट गया है। समारोह को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,झामुमो सुप्रीमो सह राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन,झामुमो विधायक बसंत सोरेन और नलिन सोरेन सहित कई नेता संबोधित करेंगे। झामुमो स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन मंगलवार की शाम दुमका पहुंचे। दुमका के झामुमो विधायक बसंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने हवाई अड्डा पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन का स्वागत किया। दोनों नेता हवाई अड्डा से खिजुरिया स्थित अपने आवास पर पहुंचे। गलवार को खिजुरिया स्थित आवास पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आमजनों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। बड़ी संख्या में लोग आवेदन के साथ मुख्यमंत्री से मिलने आये थे। समस्याओं ने निष्पादन के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आपकी सरकार है। आपकी समस्याओं को दूर करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाएं यहां के लोगों को ध्यान में रख कर बनायी जा रही है। इस दौरान विधायक बसंत सोरेन और स्टीफन मरांडी भी मौजूद थे। रात करीब 9.45 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका गांधी मैदान पहुंच कर झामुमो स्थापना दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। मौके पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे भारत देश में झामुमो ही एक ऐसी पार्टी है जिसकी रैली दिन में शुरु होती है और कड़ाके की ठंड में रात भर चलती रही थी। उन्होंने कहा स्थापना दिवस समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह की झलक दिख रही है पर वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रख कर हम उत्साह को नहीं दिखा सकेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse