कानून का असर: फेसबुक ने हटाए 1.93 करोड़ आपत्तिजनक पोस्ट, गूगल और इंस्टाग्राम भी सक्रिय

 

एबीएन डेस्क। देश में आपत्तिजनक सामग्री (कंटेंट) को लेकर फेसबुक, गूगल और इंस्टाग्राम ने कड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने कहा है कि दिसंबर में 13 श्रेणियों के तहत फेसबुक ने एक करोड़ 93 लाख से अधिक आपत्तिजनक पोस्ट हटाए। कंपनी की मासिक अनुपालन रिपोर्ट में कहा गया है कि फोटो साझा करने के मंच इंस्टाग्राम से 12 श्रेणियों के तहत 24 लाख कंटेंट हटाए गए। फेसबुक को भारतीय शिकायत प्रणाली के माध्यम से मिली 531 शिकायतें : सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियम के मुताबिक बड़े डिजिटल मंचों के लिए (जिनके 50 लाख से अधिक उपयोगकर्ता हैं ) हर महीने अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करना जरूरी है। इस रिपोर्ट में आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर प्राप्त शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई का विवरण होता है। इस रिपोर्ट में स्वचालित तरीके से निगरानी के जरिए हटाई गई आपत्तिजनक सामग्री का भी विवरण होता है। रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर में फेसबुक को भारतीय शिकायत प्रणाली के माध्यम से 531 शिकायतें मिलीं। गूगल ने दिसंबर में हटाए 94,173 आपत्तिजनक कंटेंट : गूगल को दिसंबर में कॉपीराइट उल्लंघन समेत आपत्तिजनक कंटेंट (सामग्री) को लेकर उपयोगकर्ताओं से 31,497 शिकायतें मिलीं। इन शिकायतों के आधार पर गूगल ने 94,173 आपत्तिजनक कंटेंट को हटाया। इसके अलावा स्वचालित तरीके से निगरानी के जरिए दिसंबर में 4,05,911 कंटेंट भी हटाए गए। रिपोर्ट में कहा है कि उसे भारत के व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं से दिसंबर महीने में 31,497 शिकायतें प्राप्त हुईं। शिकायतों के बाद कार्रवाई करते हुए कंपनी ने विभिन्न श्रेणियों में 94,173 आपत्तिजनक कंटेंट पर कार्रवाई की, इनमें कॉपीराइट उल्लंघन के 93,693 कंटेंट शामिल हैं। बता दें कि फेक न्यूज को रोकने को लेकर फेसबुक अब पहले से कहीं ज्यादा सक्रिय हो गया है। किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट पर रिपोर्ट करने के बाद फेसबुक उचित कार्रवाई करता है। इससे पहले सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने नवंबर महीने में भारत में फेसबुक पर 1.62 करोड़ से ज्यादा कंटेंट पर कार्रवाई की थी। फेसबुक ने कार्रवाई 13 कैटेगरी में की थी। कंपनी की मंथली कप्लायंस रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक की तस्वीरें शेयर करने के प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने नवंबर के दौरान 12 कैटेगरी में 32 लाख से ज्यादा कंटेंट पर कार्रवाई की थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse