झारखण्ड : 31 जनवरी को मिले 638 नए संक्रमित, एक की मौत

 

टीम एबीएन, रांची।झारखंड में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार काफी कम हो गयी है। बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज ठीक भी हो रहे हैं। अब एक्टिव केस की संख्या घट कर पांच हजार के करीब पहुंच गयी है। 31 जनवरी को राज्य में जहां 52,435 सैंपल की जांच में 638 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, वहीं धनबाद में कोरोना से एक मौत भी हुई है। हलांकि, राज्य में 1,874 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, जिसके बाद झारखंड में एक्टिव केस की संख्या 5,258 बची है। सोमवार, 31 जनवरी को राज्य के 24 में से 21 जिलों में कोरोना के नए केस मिले हैं। लातेहार, गिरिडीह और जामताड़ा ऐसे तीन जिले रहे जहां 31 जनवरी को कोई केस नहीं मिला है। 31 जनवरी 2022 को जहां- जहां नए केस मिले हैं। उसमें सबसे ज्यादा, 226 नए केस जमशेदपुर में मिले हैं। वहीं रांची में 165 नए कोरोना संक्रमित की पहचान हुई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को जमशेदपुर में 226, रांची में 165, पश्चिमी सिंहभूम में 47, दुमका में 37, चतरा में 29, बोकारो में 24, धनबाद में 21, कोडरमा में 16, देवघर में 13, सिमडेगा में 10, लोहरदगा में 9, गोड्डा और गुमला में 8-8, पलामू में 7, रामगढ़ में 4, गढ़वा, हजारीबाग और पाकुड़ में 3-3, साहिबगंज और सरायकेला खरसावां में 2-2 और खूंटी में 1 नए कोरोना केस की पुष्टि हुई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse