झारखंड की स्थिति अराजक, राज्य में कोई सुरक्षित नहीं : दीपक प्रकाश

 

टीम एबीएन, रांची। भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य में प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह विफल हो चुका है। प्रकाश ने कहा राज्य में न आम आदमी सुरक्षित है न खास। दीपक प्रकाश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कोडरमा के पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार राय पर रांची धनबाद के रास्ते पर तेलमच्चो में हुए हमले के बाद प्रतिक्रिया दे रहे थे। दीपक प्रकाश ने घटना की तीव्र निंदा करते हुए कहा कि राज्य की विधि व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। जिस प्रकार से अपराधियों, उग्रवादियों, अराजक तत्वों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है, उससे अब घर बाहर कहीं भी कोई सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि इस सरकार की नीयत ही अपराध नियंत्रण की नहीं है। यह सरकार अपराधियों पर नियंत्रण के बजाय आम आदमी को परेशान करने में विश्वास रखती है। भाजपा नेता ने कहा कि राज्य की राजधानी से में दिनदहाड़े अपराधियों का तांडव होता है। पूरे प्रदेश में उग्रवादी हमले हो रहे। अपराधी लोगों का भयादोहन कर रहे हैं। जेल में अपराधियों की पार्टी हो रही हो। गलत कार्यों का विरोध करने पर जिंदा जला दिया जाता हो। बहन, बेटियों की इज्जत आबरू सुरक्षित नहीं हो। ऐसे में लोगों का प्रशासन से विश्वास उठ चुका है। वहीं दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र अपराधियों और अराजक तत्वों पर नियंत्रण करे नही तो भाजपा सड़क पर उतरकर आन्दोलन के लिये बाध्य होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse