चालान काटने पर ऑटो चालकों का हंगामा, जाम

 

टीम एबीएन, रांची। ऑटो चालकों ने चालान काटने पर साकची गोलचक्कर पर जमकर बवाल किया। पहले उनलोगों ने ऑटो का परिचालन ठप किया और फिर गोलचक्कर पर आकर हंगामा करने लगे। यहां हंगामा और रोड जाम की स्थिति को देखते हुए तुरंत डीएसपी कमल किशोर व अन्य पदाधिकारी पहुंचे और ऑटो वालों को शांत कराया। उन्हें समझाया कि यदि सड़क पर अपने वाहन लाकर खड़ा करोगे, रांग साइड से गाड़ी चलाओगे तो कार्रवाई होगी। बाद में ऑटो वाले शांत हुए। घटना सोनारी और कदमा ऑटो स्टैंड में घटी। यहां हंगामा के दौरान ऑटो का बेतरतीब ढंग से खड़ा कर दिया गया था। यहां एक ऑटो चालक अमन अपनी गाड़ी को रांग साइड से लेकर आ रहा था। इस बीच वहां सिविल ड्रेस में आए ट्रैफिक थाना के मुंशी ने रोका तो वह उलझ गया, जिसके बाद उस ऑटो वाले का चालान काट दिया। इसपर उस ऑटो के समर्थन में कुछ ऑटो वाले आए और उस मुंशी से उलझ गए। पहले काटा गया था चालान : ट्रैफिक पुलिस की ओर से इसके पहले भी साकची गोलचक्कर के पास बेतरतीब ऑटो खड़ा करने पर चालान काटा गया था। अक्सर यहां यातायात की समस्या उत्पन्न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को अभियान चलाने के बाद ट्रैफिक पुलिस की ओर से शनिवार को फिर से अभियान चलाया गया था। ऑटो चालकों का कहना था कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा ऑनलाइन चालान काटा जा रहा है। लेकिन जो गलती कर रहे हैं उनका मैनुअल चलान काटा जाए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse