टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा वन प्रमण्डल द्वारा तिलैया डैम में पक्षियों का गणना कराया गया। प्रत्येक वर्ष माह नवम्बर से फरवरी तक काफी संख्या में साइबेरिया, यूरेशिया इत्यादि जगहों से तिलैया डैम में पक्षियों का आगमन होता है। इस दौरान प्रवासी पक्षियों का आकलन करने हेतु गणना कराई जाती रही है। पिछली बार 2018 में पक्षी गणना में पाए गए पक्षियों में रेड क्रेस्टेड पोचार्ड (1600), बार हेडेड गूस (500), कॉमन कूट (400), गैडवाल (80), नॉर्दर्न पिनटेल (75), लिटिल कार्मोरेंट (60) इत्यादि थे। वर्ष 2022 में पक्षियों की गणना सहायक वन संरक्षक, कोडरमा वन प्रमण्डल के नेतृत्व में टीम गठीत किया गया। पक्षियों की गणना श्री सत्यप्रकाश, पक्षी विशेषज्ञ, भारतीय वन्य जीव संस्थान, देहरादून की टीम तथा कोडरमा वन प्रमण्डल के वन क्षेत्र पदाधिकारियों एवं वनरक्षियों के द्वारा सुबह 8 बजे से अपराह्न 3 बजे तक कराई गई। गणना टीम द्वारा तिलैया डैम के तटों एवं नावों के द्वारा विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर पक्षी गणना तकनिक का प्रयोग करते हुए वन्यप्राणी फोटोग्राफी कैमरा, दूरबीन की मदद से पक्षियों को गिना गया। प्रारंभिक डेटा के अनुसार रेड क्रेस्टेड पोचार्ड (800), कॉमन कूट (1500), बार हेडेड गूज (2000), रूडी शेल्डक (80), नॉर्दर्न शोवलर (80), फ्लेमिंगो (6), ऊली नेक्ड स्टार्क (6), Gadwall (60), ओपन बिल स्टार्क (300), व्हाइट नेप्ड आइबिस (100), नॉर्दर्न पिनटेल (80) इत्यादि प्रजाति के लगभग 6000 से अधिक पक्षी प्रारंभिक गणना में पाए गए हैं। इस प्रकार वर्ष 2018 की तुलना में पक्षियों की संख्या दोगुनी हुई है। विगत वर्षों में पक्षियों की शिकार पर कठोर कार्रवाई एवं आसपास के गांव और और मछुवारों के बीच जागरूकता से अच्छे परिणाम आए हैं। डेटा का मिलान कर अंतिम गणना जल्द प्रकाशित की जाएगी। विशेष तौर पर ग्रेटर फ्लेमिंगो झारखण्ड में पहली बार तिलैया डैम में 6 की संख्या में देखे गए। पक्षी गणना टीम में गौर सिंह मुंडा, सहायक वन संरक्षक, कोडरमा वन प्रमण्डल, राज कुमार सिंह, वन क्षेत्र पदाधिकारी, गझण्डी वन प्रक्षेत्र, रविन्द्र कुमार, वन क्षेत्र पदाधिकारी, डोमचांच वन प्रक्षेत्र, राजेन्द्र प्रसाद, वन क्षेत्र पदाधिकारी, कोडरमा वन प्रक्षेत्र, हजारीबाग से आए पक्षी विशेषज्ञ सत्य प्रकाश, मुरारी सिंह, अमित जैन, अधिरज सिंह, भारतीय वन्य जीव संस्थान (WII) के श्री शिवाशिष, ऐलेक्स जैकोब, अभीन, गितिमा दास, रोशमें बोरगोहन, मनिकानंदन एवं कोडरमा वन प्रमण्डल के वनरक्षी राहुल कुमार सिंह, सुजीत कुमार सोनी, संतोष कुमार नं0-2, मुकेश कुमार, अभिमन्यु कुमार, पुनम राम, राजेश शर्मा, राजेश कुमार यादव, अमरेन्द्र कुमार एवं पियुष प्रभाकर शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse