हजारीबाग : सदर विधायक ने किया तीन पंचायतों का दौरा, सुनी समस्याएं

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के सदर प्रखंड स्थित कई गांवों का दौरा किया और लोगों की समस्याओं से अवगत हुए। विधायक श्री जायसवाल सर्वप्रथम मोरांगी पंचायत स्थित डेमोटांड बस्ती पंहुचे और यहां ग्रामीणों के आग्रह पर शिव मंदिर प्रांगण का निरीक्षण कर जायजा लिया। शिव मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य ग्रामीणों के आपसी सहयोग द्वारा जारी है। ग्रामीणों ने सार्वजनिक रूप से इसमें सहयोग की मांग की। जिसमें विधायक मनीष जायसवाल ने हर संभव सहयोग का भरोसा जताया। यहां से भेलवारा पंचायत के ग्राम बोचो पहुंचे जहां स्थानीय लोगों ने फूल माला पहनाकर और नारे जयकारे के साथ विधायक श्री जायसवाल का भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों के आग्रह पर बो शिव मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और मंदिर निर्माण में हरसंभव सहयोग का वादा किया। तत्पश्चात नयाखाफ़ पंचायत के ग्राम बभनबै पंहुचकर पिछले दिनों सड़क दुर्घटना का शिकार हुए स्व रामप्यारे साव के परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया और जिला परिवहन द्वारा मिलने वाले दुर्घटना का मुआवजा राशि हेतु जरूरत के कागजात जल्द बनाने के बाद ब्लॉक में जमा कराने को कहा। इसमें अपने सदर विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार को सहयोग करने का भी दिशा - निर्देश दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse