प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश कर रहे थे पूर्व सांसद रविन्द्र राय, इसी दौरान हुआ हमला

 

टीम एबीएन, बोकारो। कोडरमा के पूर्व बीजेपी सांसद प्रोफेसर रविंद्र राय की गाड़ी पर हमला हुआ है। इस हमले में उनकी गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हमले के वक्त गाड़ी में सवार रविंद्र राय ने आरोप लगाया है कि अगर वे बचकर नहीं निकलते, तो उनकी गाड़ी को आग लगा दिया जाता और उनके अंगरक्षक की हत्या कर दी जाती। हमले के बाद रविंद्र राय ने चास मुफस्सिल थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज करायी है। पूर्व सांसद रविंद्र राय के मुताबिक वे रांची से बोकारो के रास्ते धनबाद किसान मोर्चा की कार्यसमिति में शामिल होने के लिए राजगंज जा रहे थे। इसी दौरान जब वे दामोदर ब्रिज से पहले पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी को रोक दिया गया। धनबाद-बोकारो में क्षेत्रीय भाषा की सूची में भोजपुरी और मगही को शामिल किए जाने के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन कर रहे झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के सदस्यों ने भाषाई मुद्दे पर समर्थन देने की बात कहने लगे और उनको मानव श्रृंखला के पास ले जाने का प्रयास करने लगे। पूर्व सांसद के मुताबिक मौके की नजाकत को देखते हुए वे प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ शुरू हो गई। सांसद के अनुसार गाड़ी में लगे शीशे और बीजेपी के झंडे को तोड़ दिया गया। इस दौरान आंदोलनकारी उनके अंगरक्षकों से भी भिड़ गए। लेकिन रविंद्र राय ने लोगों को समझाया। कुछ स्थानीय लोगों के द्वारा भीड़ को समझाने के बाद किसी तरह बचते हुए रविंद्र थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगर वे समझदारी नहीं दिखाते तो उनकी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया जाता और अंगरक्षकों की हत्या कर दी जाती। सांसद ने बताया की पथराव करने वाले लोग नशे में थे। सांसद की शिकायत के बाद चास के एसडीपीओ ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse