टीम एबीएन, हजारीबाग। जिले में पुलिस बल को भारी क्षति पहुंचाने की नक्सलियों की योजना को पुलिस ने नाकाम कर दिया है। पुलिस को सर्च अभियान के दौरान 15-15 किलो की दो आईईडी बम (IED) बरामद किया है, जिसे डिफ्यूज कर दिया गया है। हजारीबाग में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस ने 15-15 किलो की दो आईईडी (IED) बम बरामद किए हैं, जिसे सुरक्षा बलों के द्वारा डिफ्यूज कर दिया गया है। दरअसल, हजारीबाग एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली पुलिस बल को क्षति पहुंचाने की साजिश कर रहे हैं और इसके लिए दो केन बमों को जंगल में लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे ने सूचना के आधार पर हजारीबाग पुलिस, सीआरपीएफ 22 बटालियन, सीआरपीएफ 26 बटालियन, आईआरबी 3 एवं जिला के सैट बलों के एक संयुक्त टीम बनाई गई, जिसने बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खरकी के बलकमक्का के जंगल में एक नाला के पास 15-15 किलोग्राम के 2 आईईडी बमों को बरामद कर लिया। बम मिलने के बाद झारखंड जगुआर के बम निरोधक दस्ते ने बम को डिफ्यूज कर दिया है। हजारीबाग एसपी का कहना है कि अगर नक्सली अपने मंसूबे में सफल हो जाते तो बड़ी क्षति पहुंच सकती थी। ऐसे में ये पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse