गांधीजी सत्य और अहिंसा के शाश्वत मूल्यों का साकार रूप थे : एसडीओ

 

टीम एबीएन, गुमला। महात्मा गांधी की 74 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर इंडोर स्टेडियम स्थित गांधी स्मारक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी रवि आनंद ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रत्येक वर्ष शहीद दिवस मनाया जाता है। गांधी जी सत्य और अहिंसा के शाश्वत मूल्यों का साकार रूप थे, उनका सम्पूर्ण जीवन ही मानवतावाद की अभिव्यक्ति रहा। वे सम्पूर्ण मानवता के लिए एक आदर्श पुरुष हैं। आज भी उनके विचार और आदर्श, विश्व में नई चुनौतियों से जूझती मानवता के लिए प्रासंगिक और अनुकरणीय हैं। गांधी जी एक ऐसी महान शख्सियत थे, जिन्होंने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके अनमोल विचार आज भी सत्य और अहिंसा का संदेश देते हैं। अतः आज हमें उनके आदर्शों को अपने व्यवहार एवं आचरण में उतारने की जरूरत है। उन्होंने शहीद दिवस पर देश की आजादी में कुर्बानी देने वाले शहीदों को स्मरण करते हुए उन्हें शत्-शत् नमन किया। इससे पूर्व सदर एसडीओ ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse