टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि रविवार को मनाई गई। इस दौरान झुमरी तिलैया के खादी ग्रामोद्योग बोर्ड स्थित गांधी निधि मैदान के साथ कोडरमा बाजार स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर फूल माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 73वीं पुण्यतिथि पर खादी ग्रामोद्योग बोर्ड में हरिहर सिंह, राजेंद्र सिंह, अनिता विश्वकर्मा, अनिता कुमारी सहित कई लोगों ने रधुपति राघव राजा राम भजन प्रस्तुत किया। वहीं कई राजनीतिक और सामाजिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भी गांधी जी को श्रद्वांजलि दी। कोडरमा बाजार स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर जिप प्रधान शालिनी गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता साजिद हुसैन लल्लू, आजसू के जिलाध्यक्ष राजकुमार मेहता, डीवाईएफआई के राज्य सचिव संजय पासवान, रिटायर्ड बैक अधिकारी कालीचरण दास सहित कई लोगों ने माल्यार्पण कर गांधी जी को नमन किया। मौके पर जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रपिता के विचार आज भी हमें आगे बढ़ने और अच्छा करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सत्य की ताकत से शस्त्र की ताकत को झूका दिया। मौके पर झुमरी तिलैया में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू, कोडरमा में जयप्रकाश राम, बालेश्वर राम, संतोष चद्रवंशी, सहदेव दास, राजा सिंह, अंबुज मोहन, विनोद सिंह, अजीत वर्णवाल, विकास कुमार, राजेंद्र सिंह, पवन राम, शंकर सोनी, रघुवीर सिंह, आरके बसंत, प्रदीप सिंह, सुंदर सोनी मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse