झारखंड : फिर बदलेगा मौसम, हो सकती है बारिश

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी सहित अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। इसकी वजह है कि जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हो रही है। इसका प्रभाव झारखंड के ऊपर भी पड़ रहा है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबित राज्य में उत्तर-पश्चिम से हवा चल रही है, जो कश्मीर और हिमाचल से ठंडक लिए आ रही है। यही वजह है कि दिन में धूप निकलने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि फिर झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। इससे दो-तीन फरवरी से बारिश के आसार हैं। रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है झारखंड में 15 फरवरी के बाद से लोगों को ठंड से पूरी तरह से निजात मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि राज्य के दक्षिणी हिस्से में अगले एक-दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। अगले एक-दो दिनों तक सुबह में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse