कोरोना : 24 घंटे में मिले 2,35,532 नए केस, 871 की मौत

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में कोरोना की रफ्तार में लगातार उताव-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कोरोना एक बार फिर बेकाबू से हुआ। बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,35,532 नए केस सामने आए हैं। वहीं, इस संक्रमण से 871 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 3,35,939 संक्रमित ठीक हुए, जिससे अब तक रिकवर हुए लोगों की संख्या 3.83 करोड़ से ज्यादा हो गई है। इस समय एक्टिव केस 20,04,333 हैं। सक्रिय मामलों की दर 4.91% है और रिकवरी रेट 93.89% है। शुक्रवार को देश भर में 17,59,434 कोविड टेस्ट हुए। अब तक 72.57 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। इस समय डेली पॉजिटिविटी रेट 13.39% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 16.89% है। कोरोना महामारी के खिलाफ पूरे देश में टीकाकरण अभियान जारी है। अब तक 165.04 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं। केंद्र सरकार शनिवार को 5 राज्यों में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मद्देनजर कोरोना की स्थिति, सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों और उपायों की समीक्षा करेंगे। केंद्रीय मंत्री शनिवार दोपहर करीबी 3 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यों में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse