मोरहाबादी मैदान में लगी धारा 144, हटायी जायेंगी सभी दुकानें

 

टीम एबीएन, रांची। जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन के आवास के पास हुए गैंगवार के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। रांची प्रशासन की ओर से पूरे मोरहाबादी मैदान में यह ऐलान किया गया है कि 24 घंटे के भीतर मोरहाबादी मैदान में लगने वाले सभी ठेले और दूसरी तरह के दुकानें हटा लिया जाय। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे के अंदर दुकानदार खुद अपनी दुकानें नहीं हटाएंगे तो उन पर पुलिस और नगर निगम की टीम कार्रवाई करेगी, यहीं नहीं उनके सभी सामानों को भी जब्त कर लिया जाएगा। इसके साथ ही रांची जिला प्रशासन ने मोरहाबादी मैदान में धारा 144 लगाने का भी ऐलान किया है। पुलिस की घोषणा के मुताबिक शाम 6 बजे के बाद मोरहाबादी मैदान में 4 से अधिक व्यक्तियों के एक साथ घूमने पर पांबदी होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse