हजारीबाग : नक्सलियों ने मोबाइल टावर के शेल्टर रूम को उड़ाया

 

टीम एबीएन, हजारीबाग।विष्णुगढ़ में भाकपा माओवादी नक्सली संगठन ने जमकर उत्पात मचाया। प्रखंड के खरकी में नक्सलियों ने जियो कंपनी के मोबाइल टॉवर के शेल्टर रूम को बम से उड़ा दिया। नक्सली रात 10 बजे मोबाइल टॉवर के पास पहुंचे और टॉवर के शेल्टर रूम में बम प्लांट कर विस्फोट से उड़ा दिया। रात में तेज धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण सहम गए। सुबह जब लोग घटनास्थल पहुंचे तो मोबाइल टॉवर के शेल्टर रूम को क्षतिग्रस्त पाया। वहीं, मोबाइल टॉवर के बगल में स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, खरकी परिसर और मड़मो पंचायत स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में भी काला झंडा लगा दिया। यहां मिले पर्चा में इसमें गिरफ्तार शीर्ष नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किसान दा एवं उनकी पत्नी शीला मरांडी को बिना शर्त रिहा करने तथा सरकार द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की बात कही गई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse