रोप-वे की ट्रॉली टूटकर गिरी, बाल-बाल बचे कई लोग

 

टीम एबीएन, धनबाद। सेल की चासनाला कोयला परियोजना क्षेत्र में आज एक बड़े हादसे में कई लोग बाल-बाल बच गए। कोयला ढुलाई में लगी रोप-वे की ट्रॉली अचानक टूटकर गिरने से कई दुकान और क्षतिग्रस्त हो गए हैं। धनबाद के जीतपुर कोलियरी से कोयला लोड कर रोपवे की ट्रॉली चासनाला कोलियरी जा रही थी। इसी दौरान तीन नंबर डुमरी के पास अचानक ट्रॉली गिर गई। जिसकी वजह से कई दुकान और घर क्षतिग्रस्त हो गए। अचानक ट्रॉली गिरने की घटना से इलाके के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन सेल की लापरवाही के प्रति लोगों में आक्रोश है। ट्रॉली गिरने के बाद इलाके की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। इधर, पूरी घटना की जानकारी मिलने के बाद सेलकर्मी मौके पर पहुंचकर ट्रॉली की मरम्मत करने में जुट गए हैं। वहीं घटना के बाद स्थानीय क्षति को देखते हुए मुआवजे की मांग करने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि सेल के अधिकारियों की लापरवाही के कारण ही घटना घटी है। वर्षों से चल रहे रोपवे के रखरखाव के प्रति अधिकारियों के गंभीर नहीं होने के कारण ही हादसा हुआ है जिससे दुकान और घर क्षतिग्रस्त हुए उन्होंने कंपनी से मुआवजा देने की मांग की है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse