मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ गौतम अडानी बने देश के सबसे अमीर शख्स, दुनिया में 11वें नम्बर पर

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। शेयर बाजार में पिछले कुछ दिन से आ रही गिरावट का फायदा गौतम अडाणी को मिला है। रिलायंस के शेयरों में आई भारी गिरावट के चलते मंगलवार को गौतम अडाणी कमाई के मामले में मुकेश अंबानी से आगे निकल गए और देश के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। फोर्ब्स के रियल टाइम नेट वर्थ डाटा के अनुसार अडानी की संपत्ति इस समय करीब 6.72 लाख करोड़ रुपये है। वहीं, मुकेश अंबानी की संपत्ति 6.71 लाख करोड़ रुपये है। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर गौतम अडाणी इस समय दुनिया के 11वें सबसे अमीर शख्स हैं। डाटा के अनुसार 31 दिसंबर 2021 को अडानी की संपत्ति 5.82 लाख करोड़ रुपये थी। 18 जनवरी को यह बढ़ कर 6.95 लाख करोड़ रुपये हो गई थी। इस हिसाब से साल 2022 में अडानी की कुल संपत्ति में रोजाना 6000 करोड़ रुपये से अधिक इजाफा हो रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse