एबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। जहां कई नेता एक पार्टी को छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। वहीं ग्लैमर की दुनिया से भी कई स्टार्स राजनीति में हाथ आजमा रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा में अपने अभिनय और खूबसूरती से सभी को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस रानी चटर्जी भी कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। रानी ने सोशल मीडिया पर खुद इसकी जानकारी दी। रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वह प्रियंका गांधी के साथ खड़ी नजर आ रही है। फोटो के साथ रानी ने कैप्शन लिखा, एक और लड़की लड़ने के लिए तैयार है, प्रियंका जी के अभियान लड़की हूं लड़ सकती है के साथ जुड़ कर मैं एक नया अध्याय शुरू कर रही हूं। आज प्रियंका गांधी जी से दिल्ली में मुलाकात हुई साथ में मुंबई कांग्रेस के युवा नेता मेरे मित्र सूरज सिंह ठाकुर। रानी चटर्जी के इस खबर को शेयर करने के साथ ही उन्हें बधाइयां मिलनी शुरू हो गई हैं। एक फैन ने लिखा कि वैरी गुड। वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा- स्वागत है कांग्रेस में। बता दें कि प्रियंका ने यूपी में लड़की हूं लड़ सकती हूं अभियान शुरू किया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse