एबीएन सेंट्रल डेस्क। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज 73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति भवन ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। यह संबोधन शाम सात बजे से आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी में प्रसारित किया जाएगा। इसके बाद इसका अंग्रेजी में प्रसारण होगा। विज्ञप्ति में कहा गया है कि हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों द्वारा इसका प्रसारण क्षेत्रीय भाषाओं में किया जाएगा। विज्ञप्ति में कहा गया है कि आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात 9.30 बजे से क्षेत्रीय भाषा में इसका प्रसारण करेगा। मंत्रालय ने कहा कि समावेशी कवरेज सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीडी न्यूज आखों देखा हाल (कमेंट्री) को सांकेतिक भाषा में भी प्रसारित करेगा। मंत्रालय ने कहा, अब जबकि भारत अपनी आजादी के 75वें वर्ष के उत्सव के रूप में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, दूरदर्शन द्वारा इस साल के गणतंत्र दिवस का प्रसारण न केवल बड़े पैमाने पर होगा, बल्कि अनूठी विशेषताओं से लैस भी होगा। इस साल गणतंत्र दिवस समारोह की कवरेज के लिए 160 से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse