टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार अब धीमी हो चली है और नए मिलने वाले संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। चिंता की बात यह है कि हर दिन बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हो रही है। राज्य में 24 जनवरी को 58,190 सैंपल की जांच में 1411 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। 3409 कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए हैं। इस बीच कोरोना से राज्य में 11 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक कोरोना से 5,272 लोगों की जान गयी है। सोमवार को 3,409 संक्रमित के कोरोना मुक्त होने के बावजूद राज्य में एक्टिव केस की संख्या 17,457 है। राज्य के सभी जिले में सोमवार को कोरोना के नए मामले मिले हैं। 24 जनवरी 2022 को जहां- जहां नए केस मिले हैं। उसमें सबसे ज्यादा सिमडेगा में 295 नए केस मिले हैं। दुमका में 189 नए केस मिले हैं। वहीं रांची में 259 और जमशेदपुर में 204 नए मामले मिलने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। रांची सहित 4 जिले राज्य में ऐसे हैं जहां 100 या उससे से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सिमडेगा में जहां सबसे ज्यादा 295 नए केस मिले हैं, वहीं जमशेदपुर में 204 और रांची में 259 नए संक्रमित मिले हैं। इसी तरह बोकारो में 87, चतरा में 7, देवघर में 56, धनबाद में 11, गिरिडीह में 1, गोड्डा में 14, गुमला में 28, हजारीबाग में 28, जामताड़ा में 1, खूंटी में 11, कोडरमा में 4, लातेहार में 17, लोहरदगा में 6, पलामू में 28, पाकुड़ में 77, रामगढ़ में 13, पश्चिमी सिंहभूम 29, गढ़वा में 13, साहिबगंज में 22 और सरायकेला में 20 कोरोना संक्रमित मिले हैं। झारखंड में कोरोना से 24 जनवरी 2022 को 11 मौत हुई है, जिसमें बोकारो, देवघर, धनबाद, पलामू, रामगढ़, सरायकेला, हजारीबाग और पश्चिमी सिंहभूम में 1-1 और जमशेदपुर में 3 की मौत शामिल है। झारखंड में बड़ी संख्या में मिल रहे नए केस के बाद अब बड़ी संख्या में रिकवरी से कोरोना इंडिकेटर्स में झारखंड की स्थिति मामूली रूप से थोड़ी सुधरी है। राज्य में 7डेज ग्रोथ रेट 0.40% है। वहीं 7 डेज डबलिंग रेट 175.23 दिन का हो गया है। रिकवरी रेट भी 94.61% है। मोर्टेलिटी रेट 1.24 % है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse