राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ आज बातचीत करेंगे पीएम मोदी, सर्टिफिकेट के साथ मिलेंगे एक लाख

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP 2022) के विजेताओं को डिजिटल सर्टिफिकेट देंगे। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए PMRBP विजेताओं के साथ संवाद भी करेंगे। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार भारत में रहने वाले बच्चों को मान्यता के रूप में दिया जाता है। इन पुरस्कारों के तहत नवाचार, खेल, कला और संस्कृति, सामाजिक सेवा, स्कूली क्षेत्र और बहादुरी के क्षेत्र में असाधारण क्षमताओं और उत्कृष्ट उपलब्धियों वाले बच्चों को सम्मानित किया जाता है। इस साल पुरस्कार के लिए 29 बच्चों को चुना गया है। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक मेडल, एक लाख रुपए कैश और सर्टिफिकेट दिया जाता है। यह पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में राष्ट्रपति द्वारा दिए जाते हैं। पिछले साल के बाल पुरस्कार के विजेता, जिन्हें covid-19 के कारण समारोह को ऑनलाइन मोड में आयोजित करने के बाद सर्टिफिकेट नहीं मिल सका, उन्हें भी इस बार डिजिटल सर्टिफिकेट प्राप्त होगा। बता दें पिछले साल 32 बच्चों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया था। प्रधानमंत्री हर साल इन पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत करते हैं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और राज्य मंत्री डॉ मुंजपारा महेंद्रभाई भी मौजूद रहेंगे। बच्चे अपने माता-पिता और अपने संबंधित जिले के डीएम के साथ जिला मुख्यालय से इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। PMRBP विजेता गणतंत्र दिवस परेड में भी हिस्सा लेते हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse