एबीएन सेंट्रल डेस्क। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के यूरोप निदेशक हंस क्लूज ने कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर बड़ा बयान दिया। उनका कहना है कि यूरोपीय देशों में ओमिक्रॉन ने महामारी को एक नए चरण में स्थानांतरित कर दिया है और यह खत्म हो सकता है। यही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि यह क्षेत्र एक तरह की महामारी के अंत की ओर बढ़ रहा है, जो काफी प्रशंसनीय है। क्लूज ने समाचार एजेंसी एएफपी को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि इस साल मार्च तक ओमिक्रॉन से 60% यूरोपीय लोग संक्रमित हो सकते हैं। ओमिक्रॉन पर बात करते हुए क्लूज ने कहा कि जब पूरे यूरोप में एक बार ओमिक्रॉन का वर्तमान उछाल कम हो जाएगा, तब कुछ ही हफ्तों और महीने भर के अंदर वैश्विक प्रतिरक्षा विकसित हो जाएगी। यह या तो टीके की वजह से हो सकती है या संक्रमण के कारण स्वभाविक विकसित होने वाली प्रतिरक्षा के कारण हो सकती है। अपनी बात को जारी रखते हुए क्लूज ने आगे कहा कि हम अनुमान लगाते हैं कि इस साल के अंत में covid-19 के वापस आने से पहले एक शांत अवधि होगी, लेकिन जरूरी नहीं कि महामारी वापस आ जाए। बता दें कि शीर्ष अमेरिकी वैज्ञानिक एंथनी फौसी भी हंस क्लूज की इस बात से सहमत हैं और उन्होंने भी रविवार को कुछ इसी तरह की संभावना जाहिर की थी। बताते चलें कि वर्ल्डओमीटर के ताजा आंकड़े के अनुसार, अमेरिका में अभी कोरोना वायरस महामारी के कुल 71,925,931 मामले मौजूद हैं। ऐसे में जहां एक ओर 889,197 लोगों की मृत्यु हुई है तो वहीं कुल 44,365,669 अब तक ठीक भी हो चुके हैं। फिलहाल, अभी भी यहां 26,671,065 एक्टिव केस मौजूद हैं, जबकि 25,713 लोगों की हालत अभी भी नाजुक है। वहीं, यूनाइटेड किंगडम की बात करें तो यहां भी कुल 15,859,288 मामले मौजूद हैं। यहां अब तक कुल 153,862 लोगों की कोरोना के कारण मृत्यु हो चुकी है, जबकि इससे ठीक होने वालों का आंकड़ा 12,222,372 है। मगर यूनाइटेड किंगडम में अभी भी 3,483,054 मौजूद हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse